हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 42 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही कई जनपदों के एडीशनल एसपी को बदल दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में आप तबादलों की पूरी सूची देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 42 अधिकारियो के तबादले, कई जनपदों के एडीशनल एसपी (ASP) का तबादला#UttarPradesh @Uppolice pic.twitter.com/UyGHETuA0s
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 9, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक देवरिया, बस्ती, संतकबीर नगर, हरदोई, सीतापुर, बिजनौर. मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज, बरेली, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जनपदों के एएसपी का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है।



Published : 9 December 2023, 11:12 AM IST
Topics : अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश एएसपी ट्रांसफर तबादले पुलिस अधिकारी यूपी पुलिस यूपी सरकार लखनऊ
No related posts found.