हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। नजदीक आते चुनावों को देख राजनीतिक दलों और नेताओं ने जनता को लुभाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बड़ा ऐलान किया। अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर यूपी के लोगों से उनको 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही किसानों के लिये भी घोषणा की गई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नये साल पर राज्य की जनता को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिये सिंचाई बिल माफ़ करने का भी ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगा। सपा सरकार किसानों के लिये सिंचाई की बिजली भी मुफ़्त दिलवाएगी।
नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना!
अब बाइस में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा
300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगानव वर्ष सबको अमन-चैन, ख़ुशहाली दे। सपा सरकार आयेगी और 300 यूनिट फ़्री घरेलू बिजली व सिंचाई की बिजली मुफ़्त दिलवाएगी। #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/8RadolTql5
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 1, 2022
अखिलेश यादव ने एक ट्विट करके लिखा “नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना!, अब बाइस में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगा। नव वर्ष सबको अमन-चैन, ख़ुशहाली दे। सपा सरकार आयेगी और 300 यूनिट फ़्री घरेलू बिजली व सिंचाई की बिजली मुफ़्त दिलवाएगी।”
Published : 1 January 2022, 2:58 PM IST
No related posts found.