हिंदी
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल देश में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिये मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा की गई। अब योग दिवस यानि 2 जून से देश के सभी योग्य नागरिकों को फ्री कोरोना वैक्सीन मिलनी शुरू हो जायेगी। पीएम मोदी की इस घोषणा पर देश के कई राजनेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में देश के लोगों से कोरोना टीका लगवाने की भी अपील की है।
अखिलेश यादव ने लिखा है कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2021
उन्होंने आगे लिखा कि हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
Published : 8 June 2021, 11:15 AM IST
Topics : अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश कोरोना टीकाकरण कोविड 19 टीका पीएम मोदी मुफ्त वैक्सीन वैक्सीनेशन समाजवादी पार्टी
No related posts found.