लखनऊ: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार के काम की दी जानकारी

यूपी की राजधानी में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों के सामने कई खुलासे किए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 July 2024, 5:32 PM IST
google-preferred

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आम महोत्सव राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे आम महोत्सव राज्य के किसानों को सुविधा के आदान प्रदान में यह महोत्सव मदद पहुंचता है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम महोत्सव सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में क्रेता व विक्रेता सब एक साथ बैठते है। 2023 में जितना एक्सपोर्ट किया था उतना अब तक हो चुका है। आगे उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है अपना आम दुनिया के बाजारों में पहुंचे। सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

 उन्होंने बताया कि कार्गो जहाज से जब हमारा आम दुनिया की बाजारों में जाएगा तब आम सस्ता हो जायेगा। आम का उत्पादन अच्छा हो इसके लिए भी हमारी सरकार प्रयास कर रही है। 700 आम की प्रजातियां पिछली बार आम महोत्सव में लगी थी और इस बार उससे भी ज्यादा वैरायटी के आम रहेंगे।

मंत्री के मुताबिक सरकार का 150 हाइटेक नरसरिया बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अरबों पौध हम राज्य के किसान को देने का काम कर रहे हैं। 1 हज़ार प्रजाति के आम हमारे यहां तैयार किए जा रहे है।

हम लोग जापान, दुबई और कई देशों को भी आम हम भेजने वाले हैं। 12,13 व 14 जुलाई को आम महोत्सव लगेगा। इस बार अवध शिल्पग्राम में आयोजित होगा आम महोत्सव

Published : 
  • 10 July 2024, 5:32 PM IST

Related News

No related posts found.