हिंदी
लखनऊ: मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर भले ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद ना रहे हों लेकिन इस अवसर पर आज दिन भर सोशल मीडिया में उनकी खूब चर्चा रही। अखिलेश की चर्चा से इस बात का अंदाजा लगता है कि लखनऊ वासी यह मानते हैं कि अगर आज उनके शहर में मेट्रो दौड़ी है तो इसके पीछे अखिलेश की दूरदर्शी सोच है।

लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन भले ही आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया हो, लेकिन सोशल मीडिया.. खास तौर फेसबुक औऱ ट्विटर पर लोग पूर्व मुख्यमंत्री को इसका श्रेय देते दिखे। लोगों ने कहा कि केन्द्र में विपरित सरकार होने के बावजूद अखिलेश ने जिस तरह की दृढ़ इच्छाशक्ति इस परियोजना को पूरा करने में दिखायी वह काबिले तारीफ है।
विपक्षी दलों के नेताओं समेत कई प्रमुख पत्रकारों ने इसके लिए अखिलेश को Thank you बोला।
Published : 5 September 2017, 8:07 PM IST
No related posts found.