हिंदी
लखनऊ: आयकर विभाग की टीम ने गुरूवार को राजधानी स्थित चरक हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम ने चरक ग्रुप के सभी ठिकानों पर छापेमारी की है। चरक अस्पताल के मालिक रतन सिंह के घर पर छापा मारा है। पैथोलॉजी और एजुकेशन स्थानों पर इनकम टैक्स का रेड मारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आयकर विभाग को चरक हॉस्पिटल के डॉक्टरों व मालिक के पास में अघोषित आय और निवेश करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद में गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने इनके खिलाफ छापेमारी शुरू की।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: कोहरें की वजह से शहीद पथ पर भीषण सड़क हादसा, चालक और खलासी की दर्दनाक मौत
चरक हॉस्पिटल के बारे में आयकर विभाग की टीमे काफी दिनो से जानकारी इकठ्ठा कर रही थी, पर्याप्त जानकारी होने के बाद में आयकर विभाग ने गुरूवार को छापा मारा।
Published : 17 January 2019, 1:13 PM IST
Topics : आयकर विभाग चरक हॉस्पिटल छापेमारी लखनऊ
No related posts found.