हिंदी
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ में पर्यावरण जागरूकता के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कङी मे लखनऊ स्थित विभूतिखंड में भी आईजी रेंज सुजीत पांडेय ने पेड़ लगायें। पूरी खबर..
लखनऊ: राजधानी में आज विश्व पर्यावारण दिवस के मौके पर आईजी रेंज सुजीत पाण्डेय ने निर्माणधीन विभूतिखण्ड थाने में वृक्षारोपण किया औऱ विभागीय लोगों समेत आम जनता से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस मौके उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस कप्तान दीपक कुमार भी मौजूद रहे।
वृक्षारोपण करने और थाने का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी सुजीत पाण्डेय ने विभाग के सभी पुलिस कर्मियों को भी पौधा रोपण करने की नसीहत दी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की वो भी ज्यादा से ज्यादा तादाद में पेड़ लगाएं, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।
Published : 5 June 2018, 7:33 PM IST
No related posts found.