हिंदी
लखनऊ: राजधानी के पुलिस रेडियो प्रशिक्षण केंद्र में रिटायर्ड पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ने रिटायर्ड अफसरों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर किया सम्मानित और उनके द्वारा की गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीजीपी सुलखान सिंह ने भी शिरकत की।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आने वाले समय में भारी संख्या में ट्रेनी पुलिस विभाग में आने वाले हैं, जिनके लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें वह रिटायर्ड पीपीएस अफसरों की सेवाएं लेना चाहेंगे।

इस समारोह में बोलते हुए यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि रिटायर्ड पुलिस अफसरों द्वारा उठाई जा रही समस्याओं को लेकर वह सीएम योगी से बात करेंगे। उन्होंने कहा की रिटायर्ड पीपीएस अफसरों के ही हितों को लेकर वह गंभीर हैं और उनके साथ हैं।
Published : 29 October 2017, 6:28 PM IST
No related posts found.