हिंदी
लखनऊ: अभिनेता संजय दत्त ने सीएम योगी से आज लखनऊ में मुलाकात की । इस दौरान संजय दत्त ने मोदी सरकार के 4 साल के कामकाज की किताब सीएम योगी को दी। और अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम की भी सीएम योगी से चर्चा की।
आपको बता दें कि संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्माण को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई।
अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं। बाराबंकी में अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम के लिए शूटिंग कर रहे हैं। प्रस्थानम फिल्म में मनीषा कोइराला उनकी पत्नी के रोल दिखाई देंगी। प्रस्थानम में संजय के अलावा जैकी श्रॉफ व चंकी पांडे अहम किरदार निभा रहे हैं।
Published : 9 June 2018, 11:40 AM IST
No related posts found.