DN Interview: 100 दिन के एजेंडे में ये खास बातें होंगी मत्स्य पालन विभाग में, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का विशेष साक्षात्कार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों से 100 दिनों का एक्शन प्लान और कार्य योजना का प्रजेंटेशन मांगा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने आज डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में मत्स्य पालन विभाग की अपनी कार्य योजनाओं का खुलासा किया। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Updated : 8 April 2022, 8:16 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सराकर ने अपने सभी विभागों के मंत्रियों से 100 दिनों का एक्शन प्लान और कार्य योजना का प्रजेंटेशन मांगा है। यूपी सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने डाइनामाइट न्यूज़ के साथ अपने विभाग का 100 दिन का एजेंडा साझा किया। इस मौके पर उन्होंने मत्स्य विभाग समेत किसानों के हित कई नये कदम उठाने की बात की।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा कि मत्स्य पालन विभाग एक ऐसा विभाग है, जिसके तीन बड़े फायदे हैं। मत्स्य पालन रोजगार के कई मौके हैं और इसके साथ ही यह खाद्यान्न उत्पादन का भी एक बड़ा साधान है। तीसरा इसमें अच्छा-खासा राजस्व भी मौजूद है। हम इन मुख्य तीन बातों को आधार बनाकर ही अपनी कार्य योजना तैयार करेंगे। 

डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि नई प्रजाति की मछिलयों का भी पालन शुरू किया जायेगा। नये तालाब बनाये जाएंगे और रोजगार के अधिक व नये मौके युवाओं को उपलब्ध कराये जाएंगे। नर्सरी में छोटे बच्चों (मछलियों के) को तैयार किया जाएगा और बड़े होने पर ही उनका ट्रांसपोर्ट होगा।    

डॉ. संजय कुमार निषाद ने डाइनामाट न्यूज़ के कहा कि मत्स्य पालन में ट्रैनिंग की व्यवस्था उपल्ध कराई जायेगी। कई तरह के नये उपायों व तकनीकि के जरिये किसानों, मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने की योजनाओं को आगे बढ़ाया जायेगा। 

Published : 
  • 8 April 2022, 8:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.