लखनऊ: कानपुर में STF के हत्थे चढ़ा 1 लाख का इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हमीरपुर के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

Updated : 17 November 2024, 6:53 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने अपहरण और हत्या मामले में 1 लाख के इनामी बदमाश (Criminal) को आज रविवार को कानपुर (Kanpur) से गिरफ्तार (Arrest) किया है। वीर सिंह नाम का यह अपराधी हमीरपुर (Hamirpur) में अपहरण और हत्या के मामले में वांछित था। उसने सितंबर 2024 में एक महिला और उसके बच्चों का अपहरण कर हत्या की थी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अभियुक्त की पहचान वीर सिंह पुत्र राम प्रसाद के रुप मे हुई है। जिसे एसटीएफ ने 17 नवंबर 2024 को जरिरायपुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर 2024 को हमीरपुर जिले में एक महिला अमन और उनके दो बच्चों का अपहरण कर हत्या करने की घटना सामने आई थी। इस जघन्य घटना के बाद वीर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की और उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया।

मुखबिरों से मिली सूचना

एसटीएफ को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि बदमाश वीर सिंह  अपने गांव वापस आने वाला है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने जरिरायपुर, थाना राजपुर, कानपुर देहात में जाल बिछाया और अभियुक्त वीर सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में वीर सिंह ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसके साथी चतुर सिंह उर्फ चतुरभुज सिंह को धर्मेंद्र यादव ने अपनी बहन श्रीमती अमन की हत्या करने के लिए ₹10 लाख दिए थे। इसके बाद, चतुर सिंह ने वीर सिंह को इस अपराध में शामिल होने के लिए राजी किया जिसके बदले उसे ₹2 लाख मिलना था। 

चतुर सिंह, वीर सिंह और कल्लू यादव ने मिलकर श्रीमती अमन और उनके दो बच्चों का अपहरण किया था। बाद में, अमन की हत्या कर दी गई और दोनों बच्चों को जंगल में फेंक दिया गया।

इसके पहले चतुर सिंह उर्फ चतुरभुज सिंह को 14 नवंबर को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। चतुर सिंह इस पूरी घटना का मुख्य साजिशकर्ता था और ₹1 लाख का इनाम घोषित अभियुक्त था।

पुलिस का बयान 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना राजपुर कानपुर देहात में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने वीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में  मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Published : 
  • 17 November 2024, 6:53 PM IST