हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूरी रात चले गिरफ्तारियों के फलस्वरूप रविवार को सुबह 08 बजे तक उपद्रव वाले शहरों से 304 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हिरासत से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक कुल 9 ज़िलों में दर्ज की गयी 13 एफआईआर के तहत की गयी कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां हुयी हैं। (वार्ता)
Published : 12 June 2022, 4:00 PM IST
No related posts found.