LS Polls: लाेकसभा चुनाव से पहले आप काे बड़ा झटका

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 January 2024, 4:19 PM IST

नयी दिल्ली: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

तंवर ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस बीच लोकसभा के पूर्व सदस्य ने अपनी एक पार्टी भी बनाई थी और कुछ समय के लिए वह तृणमूल कांग्रेस में भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार होने पर केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं 

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि तंवर के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार तंवर ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा को उम्मीद है कि तंवर के शामिल होने से राज्य में उसके वोटों को एकजुट करने के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में जाटों का बहुल है और अधिकांश हिस्सों में उनका झुकाव कांग्रेस की ओर है।

इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। हरियाणा में भाजपा 2014 से सत्ता में है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सत्ता में हैं।

Published : 
  • 20 January 2024, 4:19 PM IST