यूपी में 14 सीटों पर कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान, राजनीति के कई धुरंधरों का भविष्‍य ईवीएम में होगा कैद

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में छठवें चरण का चुनाव कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगा। प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 12 मई को होने वाले मतदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मुकुट बिहारी वर्मा, जगदंबिका पाल, रमाकांत यादव और संजय सिंह जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लखनऊ: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्‍तर प्रदेश की 14 सीटों पर चुनाव कल सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। छठे चरण में यूपी की आजमगढ़ सीट सबसे अधिक हॉट बनी हुई है। इस सीट पर पिछली बार मुलायम सिंह यादव मैदान में उतरे थे। इस बार मुलायम सिंह यादव की तर्ज पर अखिलेश यादव पूर्वांचल को साधन  के लिए आजमगढ़ से मैदान में हैं। 

यह भी पढ़ें: स्‍वच्‍छता अभियान चलाने वालों को यूपी की जनता करेगी साफ, नहीं खुलेगा खाता.. गोरखपुर में भाजपा पर बरसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

इस चरण के चुनाव में भाजपा को महागठबंधन की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि चुनावी गणित इस चरण की लगभग सभी 14 सीटों पर सपा और बसपा गठबंधन के पक्ष में बैठता है। 

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में चुनावी तपिश भी चरम पर.. चाय की चुस्कियों और पान की गिलौरी के बीच लगाए जा रहे हार-जीत के कयास, अंतिम चरण में होना है मतदान

2014 के चुनावों में भाजपा ने आजमगढ़ को छोड़कर सभी पर कब्जा जमाया था। हालांकि इस बार सूरत बदली हुई है, महागठबंधन यहां मजबूती के साथ टक्‍कर दे रहा है, कम से कम चुनावी अंकगणित से तो यही प्रतीत होता है।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव को भारी मतों से जीताने के लिये पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने झोंकी ताकत

फुलपूर और गोरखपुर से गठबंधन ने अपने प्रयोग की शुरुआत की थी। भाजपा को यहां पहले ही गठबंधन की मजबूती का एहसास हो चुका है। 2018 उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अगर एसपी व बीएसपी उम्मीदवारों को 2014 में मिले वोट को देखें और अगर दोनों पार्टियों के पारंपरिक मतदाताओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा तो बीजेपी संभवत: प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी 14 सीटों पर हारने की स्थिति में है।

महराजगंज: सहकारी समिति में लटका ताला, कहीं बोरों की कमी से नहीं तौला जा रहा किसानों का गेहूं.. औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर

कल सुबह से छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होना है। इनमें फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर लोकसभा सीटें हैं।

उत्‍तर प्रदेश में भी कई दिग्‍गजों की किस्‍मत का फैसला

उत्तर प्रदेश में छठवें चरण का चुनाव कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगा। प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में 12 मई को होने वाले मतदान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, मुकुट बिहारी वर्मा, जगदंबिका पाल, रमाकांत यादव और संजय सिंह जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

यह भी पढ़ें: निरहुआ जैसे लोगों का बहिष्कार करे व्यापारी व वैश्य समाज: पैदल जनसंपर्क अभियान में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की अपील










संबंधित समाचार