हिंदी
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद चंद्र पवार(राकांपा-एससीपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की तथा दो और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पार्टी सूत्रों के मुताबिक सतारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर लोकसभा सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। श्री शशिकांत शिंदे को राकांपा (एससीपी) के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल के सतारा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार किये जाने के बाद चुनाव मैदान में उतारा गया है।

राकांपा(एससीपी) इससे पहले अहमदनगर, बारामती , बीड , वर्धा, डिंडोरी, भिवंडी, शिरूर और माधा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। श्री शरद पवार की बेटी एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले अपने गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत शिवसेना (यूबीटी) 21 , कांग्रेस 17 और राकांपा(एससीपी) 10 सीटों पर चुनाव लडेगी। राज्य में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे।
Published : 10 April 2024, 11:38 AM IST
Topics : candidates Lok Sabha polls NCP SCP उम्मीदवार मुंबई राकांपा एससीपी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव
No related posts found.