धीमी रफ्तार से शुरू हुआ मतदान, उत्‍तर प्रदेश में 10.30 बजे तक 9.37% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी है। छठे चरण में 14 महत्वपूर्ण सीटें भी शामिल हैं। रविवार को सात राज्यों के 10.17 करोड़ से अधिक मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Updated : 12 May 2019, 11:04 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 10.30 बजे तक 9.37 फीसदी मतदान हुआ है।

उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, दिल्ली में सात और झारखंड में चार सीटों के लिए मतदान चल रहा है। आज केन्द्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह व ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा।

Published : 
  • 12 May 2019, 11:04 AM IST

Related News

No related posts found.