हिंदी
रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान ने रामपुर सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में स्थानीय प्रशासन पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है और कहा “वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित किया जाना चाहिए।
आजम ने शनिवार रात अपने आवास पर संवाददताओं से कहा, “जब रामपुर में ‘निष्पक्ष’ तरीके से उपचुनाव नहीं हो रहा हो तो भाजपा प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित कर देना चाहिए।
इसके लिए मैं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जरिए चुनाव आयोग से अपनी गुहार लगाऊंगा। (वार्ता)
Published : 27 November 2022, 5:47 PM IST
Topics : उपचुनाव डराने प्रशासन मतदाता मोहम्मद आजम खान रामपुर रामपुर सदर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी
No related posts found.