हिंदी
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सेंट फ्रांसिस स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए को स्कूल परिसर में देखा गया। उस समय स्कूल में 50 से 60 की तादाद में बच्चे भी मौजूद थे। तेंदुए की खबर से सभी के हाथ-पांव फूल गये।
लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक स्कूल परिसर में तेंदुए के घुसने से दहशत फैल गई हैं। हालांकि तेंदुए ने किसी स्कूली बच्चे या टीचर सहित स्कूल कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, मगर तेंदुए के स्कूल परिसर में देखे जाने के बाद स्कूल प्रशासन और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का आलम रहा। स्कूल परिसर में तेंदुआ दिखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
पूरे इलाकों में कांबिग
जानकारी के मुताबिक राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुआ घुस आया था। स्कूल प्रशासन की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और सभी स्कूली बच्चों शिक्षकों और कर्मचारियों को एक कमरे में जमा कर पूरे स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। स्कूल में घुसे तेंदुए के बारे में जानकारी देते हुए शिव चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम में पूरे स्कूल परिसर सहित आसपास के इलाकों की कांबिग की गई।
7 घंटे की मेहनत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुआ स्कूल के बेसमेंट में घुस गया था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Published : 13 January 2018, 7:32 PM IST
Topics : ठाकुरगंज तेंदुआ राजधानी लखनऊ सेंट फ्रांसिस स्कूल
No related posts found.