हिंदी
लातूर: महाराष्ट्र में लातूर जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में दो पुलिसकर्मी मोटरसाइकिलों को कथित तौर पर तोड़ते हुए दिखे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
अधिकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हुआ, जिसमें दो सिपाही औसा तहसील के शिंडाला गांव के बाहरी इलाके में एक परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों को लात मारते हुए और उन्हें तोड़ते हुए दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि कथित घटना 20 दिसंबर की रात औसा-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की है।
सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब डोंगरे ने बताया, ''मामले की जांच की गई और पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी गई है।''
Published : 25 December 2023, 4:54 PM IST
Topics : गांव पुलिसकर्मी महाराष्ट्र मोटरसाईकल लातूर
No related posts found.