हिंदी
नई दिल्लीः इन दिनों हरियाणवी इंडस्ट्री में रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया की जोड़ी भी जबरदस्त धमाल मचा रही है। एक के बाद एक हिट गानें देने के बाद दोनों की जोड़ी एक और नया और जबरदस्त धमाकेदार गाना लेकर आई है।

इस गाने का नाम है 'सूट प्लाजो' (Suit Plazoo)। ये गाना इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। '52 गज का दामन' जैसा हिट गाना देने के बाद रेणुका पंवार और प्रांजल दहिया का ये गाना भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। रिलीज होने के कुछ समय के बाद से ही ये गाना वायरल होने लगा है। इस गाने को अब तक 38,58,187 लोग यानि की करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं।
इस गाने को रेणुका पंवार और सोमवीर कथुरवाल ने गाया है। गाने के वीडियो को प्रांजल दहिया और कपिल कथुरवाल पर फिल्माया गया है। गीत गुलशन बाबा ने लिखे हैं और संगीत अमन जाजी का है। इस गाने का वीडियो काफी जबरदस्त है। इस गाने में रेणुका पंवार के डांस मूव्स और ठुमके फैंस को दिवाना बना रहे हैं। गाना सुनने के बाद बिना मटके और ठुमके लगाए आप नहीं रह पाएंगे। प्रांजल दहिया और कपिल कथुरवाल ने जबरदस्त डांस किया है।
Published : 11 March 2021, 4:53 PM IST
Topics : Haryanvi Video Latest Haryanvi Song Pranjal Dahiya Renuka Panwar Suit Plazoo प्रांजल दहिया रेणुका पंवार सूट प्लाजो हरियाणवी गाना
No related posts found.