हिंदी
पटनाः बिहार में इस बार नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश लगाार विपक्ष के निशाने पर भी आ रहे हैं। जिसकी वजह से उनके कैबिनेट मंत्री।
आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे जेडीयू विधायक मेवालाल को बिहार का शिक्षा मंत्री नियुक्ति किए जाने पर नीतीश कुमार और बीजेपी नेतृत्व पर निशाना साधा है।
लालू ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां तेजस्वी यादव सत्ता में आने के बाद 10 लाख नौकरियां देने की बात कह रहे थे, वहीं नीतीश कुमार ने घोटाला करने वाले को मंत्री बना दिया है। लालू ने ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए कहा- तेजस्वी जहां पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां देने को प्रतिबद्ध था वहीं नीतीश ने पहली कैबिनेट में नियुक्ति घोटाला करने वाले मेवालाल को मंत्री बना अपनी प्राथमिकता बता दिया। विडंबना देखिए जो भाजपाई कल तक मेवालाल को खोज रहे थे आज मेवा मिलने पर मौन धारण किए हैं।
Published : 18 November 2020, 4:02 PM IST
Topics : bihar JDU Lalu Yadav Nitish Kumar rjd आरजेडी अध्यक्ष जेडीयू विधायक नीतीश कुमार बिहार लालू यादव