हिंदी
महराजगंजः जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र गोपालापुर दुबे निवासी आशीष कुमार दुबे की मेहनत रंग लाई है। आशीष कुमार दुबे सहायक समीक्षा अधिकारी बन गए हैं।
आशीष कुमार दुबे गोपालापुर दूबे निवासी नागेंद्र दुबे के पुत्र हैं इनकी शिक्षा अपने जिले के महदेवा दुबे प्राथमिक विद्यालय से लेकर लाल बहादुर डिग्री कॉलेज आनंद नगर से प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें: महराजगंज जिले का कुख्यात गुंडा और गैंगेस्टर अनिल गुप्ता 6 महीने के लिए हुआ जिला बदर
आज इनका चयन सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इनके चयन के साथ ही उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है। इनके घर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। वहीं रत्नेश उपाध्याय, अनिल दुबे, वशिष्ठ दुबे, अरविंद दुबे, अवधेश दुबे, अरुण दुबे, सुनील दुबे, गौतम दुबे, रंजना उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, भोला उपाध्याय, स्वतंत्र जनमित्र पत्रकार विश्वामित्र सहित तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। आशीष दुबे का कहना है कि उनकी शिक्षा और इस सफलता का विशेष श्रेय उनके माता पिता गुरु और दोस्तों को जाता है। इसके लिए वो सभी के आभारी हैं।
Published : 6 April 2021, 4:37 PM IST
Topics : Gopalpur Dubey Maharajganj pharenda uttar pradesh आशीष कुमार दूबे उत्तर प्रदेश गोपालापुर दूबे फरेंदा महराजगंज सहायक समीक्षा अधिकारी के पद