हिंदी
तमिलनाडु: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लक्ष्मी साई नाम की एक लड़की ने अपने इस कारनामे से सबको हैरत में डाल दिया है। दरअसल लक्ष्मी ने पाक कला का कमाल दिखाकर महज 58 मिनट में 46 व्यंजन बनाये। इसी के साथ 'यूनिको बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है।
चेन्नई की रहने वाली इस बच्ची ने बातचीत के दौरान बताया कि मैं इसका श्रेय अपनी मां को देती हूं, क्योंकि उन्होंने ही मुझे खाना बनाना सिखाया है। आज मैं बहुत खुश हूं और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
इस बच्ची के शानदार पाक कला की हर तरफ चर्चा हो रही है।
Published : 16 December 2020, 10:57 AM IST
No related posts found.