Dhanteras 2020: धनतेरस पर राशिनुसार खरीदेंगे ये चीजें तो कभी लक्ष्मी मां नहीं होंगी नाराज

डीएन ब्यूरो

दीपावली पांच दिनों का त्योहार है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। इस दिन घरों में खरीददारी की जाती है। अगर आप राशिनुसार खरीददारी करेंगे तो आपको कई फायदे मिलेंगे।

भगवान धनवंतरि की पूजा

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि जिस समय समुद्र मंथन हो रहा था, उसी समय भगवान धनवंतरि एक रत्न के रूप में समुद्र मंथन से बाहर आ गए थे।

मेष

इस राशि के लोगों को सोने या पीतल की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए. इससे स्वास्थ्य की समस्याओं में सुधार होगा. हर तरह की धन हानि से सुरक्षित रहेंगे।

वृषभ

इस राशि के लोगों को वाहन, आलमारी या इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहिए। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। साथ ही पारिवारिक जीवन की परेशानी भी दूर होंगी।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी चाहिए। इससे उनकी निर्णय क्षमता अच्छी होगी। संतान को लेकर समस्याएं भी दूर होंगी।

कर्क

इनको भी पीतल या सोने की वस्तु खरीदनी चाहिए. इससे आपकी भावनात्मक समस्याओं में सुधार होगा। साथ ही आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह

जिनकी राशी सिंह है उन्हें ताम्बे का पात्र, वो भी जल से भरा हुआ घर लेकर आएं तो उत्तम होगा. ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। साथ ही संपत्ति संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

कन्या

आपके लिए इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही जीवन में नए काम करने के रास्ते खुलेंगे।

तुला

जिन लोगों की राशि तुला है उन लोगों को कांसे की देवी-देवता की प्रतिमा खरीदना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही करियर और धन में भी बढ़ोतरी होती है।

वृश्चिक

आपके लिए चांदी का सिक्का या चांदी का बर्तन खरीदना अच्छा होगा। इससे कर्ज की स्थिति और धन प्राप्ति में सुधार होगा। साथ ही स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटना से रक्षा होगी।

धनु

इन लोगों को तांबे का दीपक या तांबे का पात्र खरीदना चाहिए। इससे करियर की रुकावटें दूर होंगी। साथ ही पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान का लाभ होगा।

मकर

इन लोगों को कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना चाहिए। इससे जीवन का संघर्ष कम होगा। साथ ही आपके पारिवारिक जीवन की समस्यायें दूर होंगी।

कुम्भ

जिन लोगों की राशि कुम्भ है उन्हें चांदी का बर्तन, खासतौर से जल का पात्र खरीदना चाहिए। इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा। धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मीन

आपके लिए तांबे का पात्र खरीदना फायदेमंद होगा। इससे आप करियर में मनचाहा बदलाव कर पाएंगे। साथ ही विवाह संबंधी मामलों में सुधार होगा।








संबंधित समाचार