हिंदी
नई दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों के एग्जिट पोल के अनुमानों के आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है और यह उनकी नैतिक पराजय है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने बढ़ाई बढ़त, गंगोह में कांग्रेस आगे
आरंभिक रूझानों में हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा के उम्मीदवार 40 सीटों पर , कांग्रेस के 30 पर और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार भी 6 सीटों पर आगे हैं। शैलजा ने आज रूझानों के बाद टि्वटर पर पहली प्रतिक्रिया में कहा ,“ हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत भाजपा को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।”
Assembly Election Result 2019: हरियाणा में BJP और Congress के बीच कड़ी कांटे की टक्कर
हरियाणा के जनादेश से स्पष्ट है कि जनमत @BJP4Haryana को नकार चुका है। यह भाजपा की चुनावी हार के साथ ही नैतिक पराजय भी है। @INCHaryana प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।#IbbkeCongress
— Kumari Selja (@kumari_selja) October 24, 2019
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने जनादेश दे दिया है कि वह भाजपा के कुशासन को झेलने के लिए तैयार नहीं है। राज्य कांग्रेस के नेतृत्व में न्याय और समानता के नए सवेरे को गले लगाने के लिए तैयार है।
Published : 24 October 2019, 1:23 PM IST
Topics : Assemblly election bjp Congress Haryana shailaja कांग्रेस कुमारी शैलजा विधानसभा चुनाव हरियाणा