
महराजगंज: कोल्हुई कस्बा फरेंदा और नौतनवां विधानसभा का राजनीतिक केंद्र है लेकिन ये कस्बा नेताओं की उपेक्षा का शिकार है। कोल्हुई कस्बा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कोल्हुई चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की सुविधा नहीं है।
सार्वजनिक पेयजल की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर महिला यात्रियों को बेहद कठिनाईयां झेलनी पड़ती है। फिर भी कोई जनप्रतिनिधि इस समस्या पर ध्यान नही दे रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोल्हुई कस्बा नेपाल से सटे होने के कारण हजारों लोग कोल्हुई मार्केट करने आते रहते हैं। कोल्हुई कस्बे से गोरखपुर, सोनौली, नौतनवां, फरेंदा, बृजमनगंज, सिद्धार्थनगर यहां तक की नेपाल के लिए भी साधन मिलते हैं।
इसलिए लोगों को कहीं जाना होता है तो कोल्हुई से होकर ही गुजरते हैं। कोल्हुई एक बड़ा मार्केट है जहां लोग बड़ी संख्या में समान भी खरीदने आते हैं। ऐसे में कोल्हुई कस्बे में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या से निजात पाने के लिए डॉ. धर्मेंद शाही, समाजसेवी मनोज सिंह, चुन्ना खान, राममिलन, बिल्लू सिंह, मधुर सिंह, श्रीराम जायसवाल समेत कई लोगों ने कस्बे में सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Published : 13 April 2025, 6:01 PM IST
Topics : Basic Facilities deprived Kolhui Town Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP Government UP News