हिंदी
नई दिल्लीः जिन लोगों ने नवरात्री का व्रत रखा है उन लोगों के लिए शकरकंद का हलवा बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं। ये स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों ही होता है।
आवश्यक सामग्री:
1. शकरकंद- Sweet potato – 04 (मीडियम आकार की, उबली हुई),
2. नारियल- Coconut – 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
3.देशी घी- Ghee – 03 बड़े चम्मच
4. शक्कर- Sugar – 1/2 कप
5. छोटी इलाइची-Cardamom – 04 (पाउडर)
6.बादाम- Almond – 01 बड़ा चम्मच (कतरे हुए)
7. पिस्ता-Pista – 01 बड़ा चम्मच (कतरे हुए)
शकरकंद हलवा बनाने की विधि :
1. शकरकंद हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उबली हुई शक्करकंद को छील कर उसका गूदा एक बर्तन में रखें और उसे अच्छी तरह से मसल लें।
2. अब एक नॉन स्टिक कढ़ाई में घी डाल के गरम करें। घी गरम होने पर शक्करकंद का गूदा उसमें डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए गुलाबी होने तक भून लें।
3. जब मिश्रण घी छोड़ने लगे, तक उसमें शक्कर मिला दें और लगातार चलाते हुए मिश्रण के सूखने तक भूनें। इसके बाद मिश्रण में इलाइची पाउडर मिलादें और गैस बंद कर दें।
Published : 29 September 2019, 2:11 PM IST
No related posts found.
No related posts found.