हिंदी
त्रिशूर: केरल के पहले किन्नर बॉडीबिल्डर प्रवीण नाथ ने यहां बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक प्रवीण नाथ ने शहर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कहा कि प्रवीण का शव यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखा गया है।
इस साल वैलेंटाइन डे पर प्रवीण ने अपनी किन्नर साथी से शादी की थी। कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों के संबंध कथित रूप से तनावपूर्ण थे। हालांकि प्रवीण ने ऐसी खबरों का खंडन किया था।
Published : 5 May 2023, 9:44 AM IST
No related posts found.