हिंदी
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और निगम में लम्बे समय तक सत्तारूढ़ भाजपा पर दिल्ली के लोगों के साथ विकास के नाम पर धोखा, छलावा और वादाखिलाफ़ी करने का गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों ने खूबसूरत दिल्ली को गंदगी, प्रदूषण व भ्रष्टाचार में अव्वल बनाकर रख दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर फ़रहाद सूरी ने दरियागंज वार्ड से अपना नामांकन आज दाखिल करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार लोगों को सिर्फ़ सपने दिखाकर वाहवाही बटोरने का काम कर रही है।
दिल्ली के विकास पर लगने वाला पैसा अपनी छवि चमकाने के लिए प्रचार पर लगाया जा रहा है। उन्होंने अपने जीत का दावा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए चौबीस घंटे तैयार रहते हैं।(वार्ता)
Published : 14 November 2022, 5:18 PM IST
No related posts found.