कर्नाटक निकाय चुनाव: कांटे की टक्कर में कांग्रेस बनी नंबर वन, भाजपा फिर चूकी

विधान सभा चुनावों के बाद और लोक सभा के ठीक पहले देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में स्थानीय चुनावों को लेकर सभी दलों में भारी घमासान देखने को मिला। इन चुनावों में कांटे की टक्कर के बाद भी कांग्रेस नंबर एक पार्टी बनकर उभर रही है जबकि भाजपा नंबर दो पर है। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट

Updated : 3 September 2018, 3:27 PM IST
google-preferred

बैंगलूरू: लोक सभा चुनावों से ठीक पहले कर्नाटक निकाय चुनावों में भाजपा अपनी जीत का परचम फहराने से चूक गयी। विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा को सत्ता से वंचित रखने वाली कांग्रेस स्थानीय चुनाव में नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस और जेडीएस साथ मिलकर स्थानीय निकाय निर्णायक जीत स्थानीय सत्ता पर काबिज होंगे। 

कर्नाटक राज्य की 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अभी तक सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने काफी बड़ी बढ़त बनाई हुई है। 2709 वार्डों में से कुल 2592 वार्ड के नतीजों में  कांग्रेस ने 954 वार्ड़ों पर चुनाव जीत लिया है। जबकि भाजपा ने 905 और जेडी (एस) ने 364 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

निकाय चुनावों कि मतगणना जारी है। अभी तक प्राप्त परिणामों के आधार पर कांग्रेस विधान सभा के बाद राज्य के निगम पर काबिज हो जायेगी। राज्य में 31 अगस्त को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए थे।

Published : 
  • 3 September 2018, 3:27 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.