हिंदी
कर्नाटक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पेशे से वकील जी देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से यह कार्रवाई बीती रात की गई है।
Published : 11 May 2024, 11:23 AM IST
Topics : Devaraj Gowda Karnataka Scandal Case sexual harassment अश्लील वीडियो कर्नाटक गिरफ्तार देवराजे गौड़ा भाजपा नेता वकील
No related posts found.