दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल, ताजमहल पर न करें राजनीति

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि ताजमहल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 October 2017, 6:17 PM IST
google-preferred

कानपुर: छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि ताजमहल पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ताजमहल को किसी भी कीमत पर विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ताजमहल देश की अद्वितीय कला का नमूना है। इसे विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए। राम नाईक ने आजम खान के सवाल पर बोलते हुए कहा कि तीन सालों में कभी उनकी बात पर प्रतिक्रिया नही दी, क्योंकि वह राजनैतिक व्यक्ति हैं और मैं एक संविधानिक पद पर हूं, इसलिये राजनैतिक बातों का जवाब नही देता।

दीक्षांत समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। इस दौरान एडीजी अविनाश चंद्र समेत आलाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि इस साल अयोध्या में मनायी जाने वाली दीपावली ऐतिहासिक होगी और इस दीपावली को पूरा देश याद रखेगा।

No related posts found.