हिंदी
कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवैया गांव के एक मकान में 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक किराये के मकान में रहने वाली महिला का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव के पास खून से सनी हुई कुल्हाड़ी भी मिली है जिससे यह कयास लगाये जा रहे है कि कुल्हाड़ी से वार कर महिला की निर्मम हत्या की गई है।

मृतक महिला का नाम आशा गुप्ता बताया जा रहा है जो घर-घर में मांजने का काम करती थी। वहीं उसकी एक बेटी गीता है जो कि श्याम नगर में रहती है। दशहरा वाले दिन आशा अपनी बेटी के घर गयी हुई थी जहां से गीता की बेटी कोमल को अकेला होने की वजह से अपने साथ ले आयी।

सोमवार की सूबह जब मकान मालिक ने आशा के घर का दरवाजा खटखटाया तो उसकी नातिन ने घर का दरवाजा खोला। जब नातिन से मकान मालिक ने पूछा कि नानी कहा है तो वो चुपचाप वहां खड़ी रही, जिसके बाद मकान मालिक को शक हुआ और वो घर के अंदर जाकर देखा तो उनके हाथ पांव फूल गये। उन्होंने देखा कि आशा का खून से लथपथ शव भूसे के ढ़ेर में पड़ा हुआ था।आनन फानन में मकान मालिक ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
Published : 2 October 2017, 4:15 PM IST
No related posts found.