हिंदी
वाशिंगटन:अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया।
उन्होंने कहा, "आपने रिकार्ड संख्या में वोट डालकर अमेरिका के लोकतंत्र एक नया अध्याय लिखा है। आपने उम्मीद, मर्यादा, विज्ञान और सच को चुना है। आपने जो बिडेन को अगला राष्ट्रपति चुना है।'
सुश्री हैरिस ने महिलाओं को याद करते हुए कहा, "महिलाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। वे औरतें जिन्होंने 100 वर्ष पहले 19वें संशोधन के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा 55 वर्ष पहले मताधिकार के लिए संघर्ष किया है।"
उन्होंने कहा कि इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हो सकती हूं लेकिन इस कड़ी में वह आख़िरी नहीं हैं।(वार्ता)
Published : 8 November 2020, 9:43 AM IST
Topics : Kamala Harris US Presidentiial Elections USA अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव उपराष्ट्रपति कमला हैरिस