हिंदी
नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति टी ए गौड़ को मंगलवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। गौड़ को मुख्य न्यायाधीश जसवंत सिंह के अवकाशग्रहण करने से एक दिन पहले नियुक्त किया गया है।
न्यायमूर्ति गौड़ 23 फरवरी से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट किया, “न्यायमूर्ति टी ए गौड़ को 23 फरवरी, 2023 से त्रिपुरा उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।’’
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, न्यायाधीश जसवंत सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं।
Published : 22 February 2023, 12:01 PM IST
Topics : High Court Justice T A Gaur Tripura कार्यवाहक टी ए गौड़ त्रिपुरा नियुक्त न्यायाधीश हाई कोर्ट