हिंदी
नयी दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दुष्कर्म किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के जेएनयू परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब चार साल पहले एक संगठन के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली थी।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया, ''वे दोस्त बन गए। तीन अप्रैल को महिला वजीराबाद स्थित व्यक्ति के फ्लैट पर गई थी। इस दौरान व्यक्ति ने महिला को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब व्यक्ति शादी के अपने वादे से मुकर गया।''
अधिकारी ने बताया, ''वजीराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।''
Published : 14 September 2023, 12:10 PM IST
No related posts found.