जेएनयू मामला : समुचित मंजूरी के बिना चार्जशीट दायर करने पर अदालत ने पुलिस से किया सवाल

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज 2016 के जेएनयू देशद्रोह मामले में समुचित मंजूरी लिए बिना आरोपपत्र दायर करने को लेकर अदालत वने दिल्ली पुलिस से सवाल किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 19 January 2019, 4:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज 2016 के जेएनयू देशद्रोह मामले में समुचित मंजूरी लिए बिना आरोपपत्र दायर करने को लेकर अदालत ने शनिवार को दिल्ली पुलिस से सवाल किए। पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेरावत से कहा कि वह 10 दिन के भीतर अनुमति ले लेगी।

यह भी पढ़ें: कन्हैया पर लगे आरोप के बाद कपिल सिब्बल बोले.. खत्म किया जाए देशद्रोह कानून 

अदालत ने पूछा आपने मंजूरी के बगैर (आरोपपत्र) दायर क्यों किया? आपके पास विधि विभाग नहीं है क्या?’’ अदालत मामले की सुनवाई जल्दी ही शुरू कर सकती है।

दिल्ली पुलिस ने कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ स्थानीय अदालत में 14 जनवरी को आरोपपत्र दायर करते हुए कहा कि वह एक जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे और फरवरी 2016 में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश-विरोधी नारों का समर्थन किया था।

पुलिस ने नौ फरवरी, 2016 को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य के खिलाफ राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने का भी आरोप लगाया है। (भाषा)
 

Published : 
  • 19 January 2019, 4:38 PM IST

Related News

No related posts found.