हिंदी
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक 2 दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज नेता आदित्य विक्रम जायसवाल (Aditya Vikram Jaiswal) कांग्रेस छोड़कर भाजपा के खेमे में शामिल हो गए हैं।
मंच पर इमोशनल हुए जायसवाल
आदित्य विक्रम जायसवाल ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के दौरान वह मंच पर इमोशनल हो गए। इस दौरान बोलते समय उनका गला भर गया और आंखें भी नम हो गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात रांची एयरपोर्ट पर उनकी मुलाक़ात भाजपा के बड़े नेताओं से हुई।
इस वजह से थे निराश
बता दें कि आदित्य विक्रम जायसवाल रांची (Ranchi) विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यह सीट झामुमो कोटे में चले जाने से वह निराश हो गए।
23 नवंबर को आएगा रिजल्ट
बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। जबकि इसका रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 11 November 2024, 2:00 PM IST
Topics : Aditya Vikram Jaiswal bjp Congress Dynamite DynamiteNews Jharkhand election 2024 ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist news TrendingNews