Jharkhand Assembly Election: झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

झारखंड विधानसभा की 38 सीटों के लिए दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 November 2024, 8:38 AM IST
google-preferred

रांची: झारखंड विधान सभा (Jharkhand Assembly) की कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों (Seat) के लिए अंतिम चरण का मतदान (Polling) जारी है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं (Voter) की कतार जुटना शुरु हो गयी है। इस चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर मतदान है। इन सीटों में बरहेट जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी के गमालियन हेम्ब्रम के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं गांडेय से कल्पना सोरेन और भाजपा की मुनिया देवी के बीच भिड़ंत हो रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार झारखंड में दो चरणों (Two Phase) में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को था। वहीं दूसरे चरण का मतदान आज बुधवार को चल रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

ये दिग्गज हैं मैदान में
आज झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के तहत 38 सीटों वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी बीवी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी जैसे बड़े चेहरे मैदान में हैं।  इसके अलावा 500 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ इंडिया ब्लॉक और एनडीए के दरमियान है। दोनों की इज्जत दांव पर लगी है। 

जानकारी के अनुसार 38 विधानसभा सीटों में 27 सामान्य सीटें हैं, जबकि आठ एसटी तथा तीन एससी के लिए आरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में  12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग। इसमें 1।23 करोड़ वोटर्स शामिल होंगे। सेकेंड फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं। दूसरे फेज में 528 कैंडिटेट्स मैदान में हैं। इनमें से 55 महिला उम्मीदवार है। 

JMM-BJP के बीच कड़ी टक्कर
झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए के बीच कड़ी टक्कर है। वोटिंग 14,218 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गई है, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। इनमें से 31 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शाम चार बजे ही खत्म हो जाएगी।