झांसी: शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौत, बाथरूम में मिली लाश

डीएन ब्यूरो

यूपी के झांसी से सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। शादी के महज 4 दिन बाद दुल्हन की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में एक दिलदलहलाने वाली घटना सामने आयी है। शादी के महज चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। उसका शव बाथरुम में मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला यूपी के झांसी का है। 

यह भी पढ़ें | झांसी: शादी से ठीक पहले दुल्हन की गोली मारकर हत्या, सरफिरे आशिक करतूत जानकर आप भी होंगे हैरान

जानकारी के मुताबिक, मृतक दुल्हन का नाम ममता कुशवाहा है, उसकी उम्र 23 वर्ष थी। ममता के पति का नाम सुरेंद्र कुशवाहा है। ममता का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है। जबकि ससुराल झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घसरपुरा में है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि 23 अप्रैल को धूमधाम से ममता की शादी हुई थी। 24 अप्रैल को विदाई के बाद वह अपनी ससुराल झांसी चली गई। जहां शादी के बाद होने वाले रस्में चल रही थीं। 25 या 26 अप्रैल को पता चला कि वो खाना कम खा रही है। जिसपर उसकी झाड़-फूंक करवाई गई। 

यह भी पढ़ें | Uttar Pradesh: हमीरपुर में शादी की तय तारीख से पहले दुल्हन के घर पहुंची बारात, जानिये पूरा मामला

27 अप्रैल को रात में बाथरुम गई हुई थी। काफी देर तक जब बाथरुम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह पानी की टंकी में गिरी हुई नजर आई। यह देख आनन-फानन में उसे इलाज के झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, दुल्हन की मौत किन परिस्थितियों और कैसे हुई यह रहस्य बना हुआ है।  

पुलिस ने कहा कि बरुआ सागर थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन अपने मायके आयी हुई थी, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है।  पुलिस को अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। जांच-पड़ताल जारी है।










संबंधित समाचार