jammu kashmir Weather: जम्मू कश्मीर के छह जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू कश्मीर में हाल में हुए हिमपात के मद्देनजर छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गयी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 January 2024, 8:55 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हाल में हुए हिमपात के मद्देनजर छह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गयी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटे में पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में 2,400 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका है।

यह भी पढ़ें: बारामूला में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा पैसेंजर वाहन, 7 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में डोडा और गांदरबल जिलों में क्रमश: 2,800 और 3,500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर कम स्तर के हिमस्खलन का खतरा है।

यह भी पढ़ें: भारत पेपर्स लिमिटेड मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में मारे छापे 

अधिकारियों ने बताया कि इन इलाकों में रह रहे लोगों को एहतियात बरतने और हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र की ओर से जाने से बचने की सलाह दी गयी है।