हिंदी
जम्मू: पिछले साल अक्टूबर में अपनी मां और एक नाबालिग बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने जेल के अंदर आत्महत्या कर ली।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि जगदेव सिंह (37) उर्फ माइकल के शव को मंगलवार शाम अम्फाला जिला जेल में उसकी कोठरी के अंदर पतलून से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
सिंह ने पिछले साल 31 अक्टूबर को जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह के मोर्चापुर गांव में अपने घर पर अपनी 60 वर्षीय मां कमला देवी और तीन महीने की बेटी पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा में पुलिस जांच चौकी में 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की
अधिकारियों ने बताया कि उसे वारदात के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
उन्होंने बताया कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
Published : 14 February 2024, 12:47 PM IST