इटावाः हाइवे किनारे मिली महिला की जली लाश की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार

हाइवे किनारे जली अवस्था में मिली महिला के शव के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक महिला के प्रेमी ने इस हत्या को अंजाम दिया था और पहचान छुपाने के लिये शव को जला दिया था। पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 24 August 2018, 7:18 PM IST
google-preferred

इटावाः हाइवे किनारे मिली महिला की जली हुई लाश का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला की हत्या कर उसकी लाश को जलाने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में देवरिया.. वृद्धाश्रम में किशोरी को बनाया बंधक, दस दिनों तक किया गया रेप

पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लाख रुपए नकद और 1 लाख 24 हजार के आभूषण भी बरामद किए। बता दें कि इटावा के पास 18 अगस्त को हाइवे किनारे पुलिस को एक महिला की अधजली लाश मिली थी। तभी से पुलिस मामले में छानबीन कर रही थी।

हत्या का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई पुलिस टीम को पुलिस कप्तान 15 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।  

Published : 
  • 24 August 2018, 7:18 PM IST

Related News

No related posts found.