हिंदी
लखनऊः सोमवार को चारू निगम की फटकार से स्टेनो राजेन्द्र शर्मा को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद बलरामपुर हॉस्पिटल में सब इंस्पेक्टर और स्टेनो राजेन्द्र शर्मा को भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: छह आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई तैनाती, जानें किस-किस का नाम है शामिल
IPS की बदजुबानी से परेशान महकमा। हाल में ही आईएएस अफसर इंद्रमणि त्रिपाठी से विवाद को लेकर राजधानी में चारू निगम सुर्खियों में आई थीं। कमिश्नर सुजीत पांडेय ने सूझबूझ से दोनों का विवाद खत्म करवाया था। आलाधिकारियों की हिदायत को लगातार ताक पर रख रहीं DCP ट्रैफिक चारू निगम। लगातार डीसीपी चारु निगम से महकमे के लोग परेशान हैं।
मामले की जांच जेसीपी एलओ नवीन अरोड़ा को सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर 48 घंटे में रिपोर्ट देनी होगी।
Published : 2 March 2020, 6:17 PM IST
Topics : DCP IPS Lucknow uttar pradesh आईपीएस उत्तर प्रदेश चारू निगम लखनऊ