हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाए गए एक बच्चे को इंजेक्शन लगाने की कोशिश करने पर एक चपरासी को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर नशे में धुत्त चपरासी बच्चे को इंजेक्शन लगा रहा था। बच्चे के माता-पिता ने इस पर आपत्ति भी जताई थी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दयानंद सूर्यवंशी ने कहा, 'शनिवार को हुई इस घटना के लिए तलासरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चपरासी को निलंबित कर दिया गया है। बाद में एक डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया।'
वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम ने इस प्रकरण की निंदा की और कर्मचारियों को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति के खिलाफ चेतावनी दी।
Published : 27 March 2023, 7:10 PM IST
No related posts found.