सीतापुर में तैनात फतेहपुर निवासी दरोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़ंकप

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप चमा हुआ है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 April 2024, 4:02 PM IST
google-preferred

सीतापुर: देश में स्यूसाइड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यूपी पुलिस के एक दरोगा ने शुक्रवार को सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा की आत्महत्या से पूरा विभाग समेत हर पुलिसकर्मी सकते में है। मामले की जांच जारी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाने की है। मछरेहटा थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारी। 

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि घटना का सूचना मिलते ही मनोज कुमार को पुलिस तत्काल मछरेहटा सीएचसी लेकर गई। जहां से डॉक्टरों ने  उनको जिला अस्पताल रेफर किया। जिसा अस्पताल के डॉक्टरों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक दरोगा मनोज कुमार मूल रूप से फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी थे। 

बताया जाता है कि मनोज कुमार का एक स्वीसाइड नोट भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस द्वारा दरोगा मनोज कुमार की मौत की जांच का जा रही है।

Published : 
  • 12 April 2024, 4:02 PM IST

Advertisement
Advertisement