Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर दिख रही भारत की आन-बान और शान, जानिये गणतंत्र दिवस परेड की खास बातें

देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है, जिसमें भारत की आन-बान और शान देखने को मिल रही है। जानिये गणतंत्र दिवस परेड की खास बातें

Updated : 26 January 2023, 10:44 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में, नये भारत का दम देखेने को मिल रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी शामिल हैं।

देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इस मौके पर परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई।

परेड में युद्धपोत से लॉन्च की जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल की शक्ति भी देखने को मिली। यह 200KG वॉरहेड ले जा सकती है। यह मिसाइल 4321 KM प्रतिघंटा की रफ्तार।

3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

गणतंत्र दिवस पर पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई। इन फील्ड गन ने पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह ली, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है।

परेड में105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

61वीं कैवेलरी में दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवलरी रेजिमेंट ने मार्च किया।

गणतंत्र दिवस परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम के साथ भारत की विविधता और सांस्कृतिक विरासत के भी दर्शन हो रहे हैं। राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता देखने को मिल रही है।

Published : 
  • 26 January 2023, 10:44 AM IST

Related News

No related posts found.