हिंदी
नयी दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत ‘ग्लोबल साउथ’ की चिंताओं को जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान समूह की रूपरेखा में शामिल कराने की कोशिश करेगा।
बिरला केन्या में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने केन्या के उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।
इस मौके पर उन्होंने शांति और विकास के लिए आतंकवाद को खत्म करने के सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत और केन्या के सहयोग के बारे में बात करते हुए बिरला ने वैश्विक मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग का आह्वान किया।
Published : 17 January 2023, 12:04 PM IST
Topics : ओम बिरला ग्लोबल साउथ जी 20 नयी दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष
No related posts found.