हिंदी
केपटाउन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक टक्कर होने वाली है।

दोनों टीम इस मैच को जीतने के लिए अपनी जी-जान से आज मैदान में उतरने वाली है। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं ।

बता दें कि जोहान्सबर्ग में 18 फरवरी को खेले गए मैच में भारत ने जीत हासिल की थी,तो वहीं 21 फरवरी को सेंचुरियन में खेले गए मैच में भारत को मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे मे इस मैच को जीतने के लिए भारत को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर भारत यह मैच जीत जाती है तो टीम इंडिया के नाम एक रिकार्ड दर्ज हो जायेगा।
Published : 24 February 2018, 9:43 AM IST
Topics : केपटाउन टी 20 दक्षिण अफ्रीका न्यूलैंड्स भारत मुकाबला
No related posts found.