Covid-19 in India: जानिये, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कितने मामले आये सामने

देश में कोरोना संक्रमण की दर के साथ ही मौतों के मामलों में भी गिरावट जारी है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कितने मामले आये सामने

Updated : 2 June 2021, 11:09 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण के मामलों गिरावट जारी है लेकिन इस सुखद संकते के साथ ध्यान देने वाली बात यह है कि कोविड-19 का खतरा अब भी बरकरार है। इसलिये सभी को कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य है। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार गिरावट से नई उम्मीदें जगने लगी है। हालांकि वैक्सीनेशन की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,32,788  नये मामले सामने आये, जबकि कल यह संख्या 1,27,510  थी। इस दौरान मौत के आंकड़ों में एक बार फिर कमी देखी गई। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से कुल 3,207 मौतें हुई। कल देश में कोरोना से मृतकों की संख्या 2,795 थी। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटे कुल 2,31,456 कोरोना संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया। कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा रहे मरीजों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है, जो कि एक सुखद संकेत है।

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 1,32,788
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 2,31,456 
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या-  3,207
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,83,07,832 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,61,79,085   
कुल मृतकों की संख्या- 3,35,102    
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 17,93,645  
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 21,85,46,667 

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 2,31,456 लोग ठीक हुए हैं। जिसको मिलाकर देश भर में अब तक कुल 2,59,47,629  लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। देश में कोरोना से मृतकों की कुल संख्या 3,35,102    हो चुकी है, जबकि इस समय देश में कुल एक्टिव मामले 17,93,645  हैं। देश में अब तक कुल 21,85,46,667 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Published : 
  • 2 June 2021, 11:09 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement